Sunday, 17 July 2022

Bridgerton की रस्में : एक विचार



साहित्य समाज को कैसे बदलता है इसके लिए हमें बड़े ग्रंथों और 10000 साल के सामाजिक इतिहास को खंगालने की ज़रूरत नहीं है। हमारे आस पास होते परिवर्तनों से भी हम इसका अंदाज़ा भलीभांति लगा सके हैं; इसके लिए कोई समकालीन उपन्यास, कहानी, चलचित्र या शॉर्ट फिल्म भी उतने ही मददगार साबित होते हैं, जितने पुराने ऐतिहासिक ग्रंथ या नैतिक कहानियां;

मसलन, एक वेब सिरीज़ ड्रामा है नाम है Bridgerton! यह बेस्ड है यूरोप के राजशाही के दौरान के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर, जहां हमें पता चलता है कि कैसे उस समय स्त्रियां एक प्रोडक्ट की तरह तैयार की जाती थीं और बॉल डांस का आयोजन कर उन्हें लड़कों के सामने खाने की तरह परोसा जाता था; जहां वे अपने लिए पत्नियां चुनते थे।

जो लड़की दूल्हा पा जाती थी उसे भाग्यशाली समझा जाता था, वहीं लड़कों पर इसका कोई दबाव नहीं होता था। यहां तक कि यदि कोई लड़का किसी लड़की को शादी के लिए प्रपोज कर दे और किसी अन्य के प्रपोज करने से पहले चर्च से शादी के लिए आदेश ले आए तो लड़की तो दूर लड़की की फैमिली भी शादी के लिए मना नहीं कर सकती थी।

यह एक ऐसा रिवाज़ था कि जिन लड़कियों को लड़के पसंद नहीं करते थे उनका पूरा परिवार डिप्रेशन का शिकार हो जाता था। पसंद न किए जाने में कई बार केवल सुंदरता और शालीनता ही कारण नहीं बनती थी बल्कि स्त्रियों के परिवार द्वारा एक मजबूत दहेज़ का न दे पाना भी उन्हें समाज में अछूत सा बना देता था। जो विरोध भी करना चाहती थी उन्हें परंपरा के नाम पर कोल्हू के बैल की तरह उसी दिखावे और सम्मान की चक्की में घसीटा जाता था।

Bridgerton में आयोजित बॉल डांस की एक रस्म यह भी है कि शादी के सीज़न की शुरुआत में शादी के लिए परिपक्व हो चुकी लड़कियों को कसे गाउन पहना कर उनकी माएं उन्हें Queen के सामने पेश करती हैं; Queen इन हसीनाओं की अदाओं और काबिलियत के आधार पर उन लड़कियों में से एक को हीरा(Diamond) चुनती हैं, जो उस सीज़न की सेंटर ऑफ अट्रैक्शन होती है। इस चुनाव में योग्यता के रूप में उनकी खूबसूरती, डांस और अदब को ही शामिल किया जाता है।

इस वेब सिरीज़ में एक पात्र है जिसका नाम है Penelope Featherington, जो छिपकर Lady Whistledown के नाम से एक पत्र का संपादन करती है और अपने लिखे से Bridgerton में चल रहे कई छिपे स्कैंडल का पर्दा फास करती है। साथ ही बॉल के लिए हो रहे आयोजन को सनसनीखेज़ बना कर लोगों का किसी विशेष लड़की या लड़के में इंट्रेस्ट पैदा करती है। कुल मिलाकर कहा जाए तो Lady Whistledown के लिखे पत्रों से Bridgerton के फैसले प्रभावित होते हैं लेकिन उसी दायरे में जिसमें आर्थोडॉक्स Bridgerton हमेशा से जी रहा है। दिलचस्प है कि Penelope Featherington aka Lady Whistledown खूबसूरती और दहेज़ दोनों वजहों से उस समाज से बहिष्कृत हैं।

एक समय ऐसा आता है जब Penelope Featherington aka Lady Whistledown को उनकी एक जिगरी दोस्त Eloise Bridgerton, जोकि निहायती ज़हीन और पढ़ने की शौकीन महिला हैं, अपने लिए आयोजित बॉल डांस में शामिल होने के बाद Penelope Featherington aka Lady Whistledown से कहती है कि Lady Whistledown केवल लड़कियों की खूबसूरती और डांस के बारे में लिखती हैं इसलिए मैं उन्हें पढ़ना पसंद नहीं करतीं; उन्हें लड़कियों की अन्य खूबियों के बारे में लिखना चाहिए। Eloise Bridgerton को भी नहीं पता होता कि Penelope Featherington ही Lady Whistledown हैं, यहां तक कि यह बात पूरे शहर में किसी को नहीं पता होती है।

अगले सीन में नए बॉल में भी Queen पुराने मानदंडों पर ही चुनाव करते हुए Edwina Sharma को हीरा चुनती हैं। बॉल में सभी लोग उसके हीरा चुने जाने से खुश हैं पर आज Lady Whistledown कुछ और सोच रही हैं। दृश्य बदलता है Queen अपने अनुचरों के साथ बैठी हैं और Lady Whistledown का नया समाचार पत्र पढ़ रही होती हैं; पत्र कहता है कि—

“While this author finds Miss Edwina Sharma to be an exceptional young lady, it is about time I used these pages of record for something else. A shift; Is the entire practice of naming a diamond not... Well, rather ridiculous? Should a woman not be valued for so much more than her dancing skills or her compartment? Should we not value a woman instead for her candor, her character, her true accomplishments?

Perhaps if the Queen abandoned this absurdity that is the diamond, We would all see that a woman can be so much more.”

(वास्तव में पूरे विश्व की स्त्रियां सदैव इन्हीं पंक्तियों से स्वयं को आंके जाने की उम्मीद करती हैं; लेकिन समाज, इसे अपने पूर्वाग्रहों से फुर्सत मिले तब न!)

Queen अपने चेहरे पर एक विस्मय के भाव के साथ पत्र बंद कर करती हैं;

उनका अनुचर पूछता है– “What is it, Your Majesty?”

Queen जवाब देती हैं कि— “Edwina Sharma; My Diamond; it seems she will need to do more for me this season than simply sparkle.”

और मैंने देखा की वर्षों से चली आ रही एक सड़ी परम्परा को एक पत्र(दैनिक साहित्य) ने चंद शब्दों में बदल दिया। मैं समझ पा रहा हूं कि Lady Whistledown जैसे लोग कितने आवश्यक है हमारे समाज में व्याप्त कुरीतियों के बदलाव के लिए! ज़ाहिर है कि यह एक अंतिम बदलाव नहीं हो सकता, लेकिन यकीन है कि ऐसी शुरुआतें सुखद होती हैं।

ध्यातव्य है कि नवजागरण हो या पुनर्जागरण; क्रांति हो या सभ्यता परिवर्तन सृजन और विनाश साहित्य की गोद में ही खेल कर बड़े हुए हैं।
हां! आवश्यक यह भी है कि इन सुखद बदलाव की आमद को समाज समझे और स्वीकारे; वैसे ही जैसे जब पेड़ों पर नए पत्तों के आगमन का समय होता है तो शाखें नमी से उनका स्वागत करती हैं।

खैर.....!

NOTE : Bridgerton Netflix पर उपलब्ध एक वन टाइम एंटरटेनमेंट हिस्टोरिकल यूरोपियन ड्रामा है।

No comments: