Sunday, 12 March 2017

रस रंग भरे मन में होली ।।

Rishi GP Dwivedi

रस रंग भरे मन में होली,
जीवन में प्रेम भरे होली।
मुस्कान रचे सब अधरन पर,
मिल जुल कर सब खेलें होली।
गले लगें सब मन मीत बने,
रंगों से मन का गीत लिखें।
जीवन में मधु संगीत भरें,
भूले बिसरों को याद करें।
जो संग में थे पिछली होली,
रस रंग भरे मन में होली।।
...***...

सम्पूर्ण भारत वर्ष की तरफ से हमारे सेना के जवानों को, सभी देश सेवकों को, आपको, आपके सभी स्वजनों को व सम्पूर्ण विश्व को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ ।।