Thursday, 5 March 2020

संबंधों के साथ एकाकार होती रात्रि

Image Source : istockphoto.com

सुना था मिलन सुखद होता है, पर कितना सुखद? इसका अंदाजा नहीं था, और हो भी कैसे? इस शब्द की व्याख्या स्वयं में संपूर्ण सागर की गहराई और अनंत अंतरिक्ष की परिधि समेटे हुए है। अतः आपके हिस्से में कितनी बूंदें गिरीं, यह गिरने के बाद ही पता चलता है उसके पहले सब शून्य होता है।