Sunday, 21 June 2020

पत्थरों पर लिखा प्रेम जिसके लिए..



पत्थरों  पर  लिखा  प्रेम  जिसके  लिए,
उसकी  दुनिया  हमारी  कभी  ना  हुई।

हम  मिले  प्रेम में कुछ  कदम  भी चले,
कुछ  कहानी  लिखी  कुछ  इशारे बने।
पंखुरी  से  अधर-द्वय  तनिक  चूमकर,
एक   दूजे  के   हम-तुम   सहारे   बने।